UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जीजीआईसी की दो छात्राओं के मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयनित

अल्मोड़ा। जीजीआईसी की दो छात्राओं के विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किये गए हैं। इससे क्षेत्र में खुशी है। सभी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। राज्य सरकार ने कुछ माह पहले कोटद्वार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा दीपिका पंत व मनीषा आर्या ने राज्य स्तर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उनके मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के भेजे गए। अब छात्राओं के मॉडल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शिक्षिका सोनिका नेगी ने बताया कि छात्रा दीपिका पंत के मॉडल में हिमालय संरक्षण में पॉलीथीन डिटेक्टर व प्लास्टिक चेक पोस्ट बनाकर भविष्य की चुनौतियों से निपटने के उपाय शामिल हैं।