UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व जनसंघ से जुड़े नवीन पंत के निधन पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जताया शोक, बताया अपूरणीय क्षति

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवीन पंत के निधन पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। नवीन पंत का उपचार के दौरान निधन हुआ, वह 74 वर्ष के थे। वे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। नवीन पंत पूर्व में जनसंघ से जुड़े थे तथा बाद में भाजपा में रहे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते थे। राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले स्वर्गीय नवीन पंत का नंदादेवी रामलीला के कार्यक्रमों में भी सहभागिता रखते थे। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, तथा उन्हें इलाज हेतु हल्द्वानी ले जाया गया था वहीं उनका देहावसान हुआ। स्वर्गीय नवीन पंत के निधन को विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपूरणीय क्षति बताया उन्होंने कहा कि वह एक हंसमुख व्यक्तित्व के तथा हृदय के धनी व्यक्ति थे, पार्टी ने एक राजनीतिज्ञ को खो दिया है तथा नगर का एक समाजसेवी नहीं रहा उनके निधन की भरपाई नहीं की जा सकती है तथा भगवान शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।