UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

पत्रकार डीएस सिजवाली को पितृशोक

अल्मोड़ा। धारानौला अल्मोड़ा निवासी नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के सदस्य एवं दैनिक भास्कर समाचार पत्र में पत्रकार डीएस सिजवाली (सोनू) के पिता जसवंत सिंह सिजवाली का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। बीती रात करीब ढाई बजे उन्होंने धारानौला स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।
स्व. सिजवाली लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी अंतिम यात्रा अपराह्न 2 बजे बाद उनके निवास स्थान धारानौला से विश्वनाथ घाट की ओर प्रस्थान करेगी।

स्व. सिजवाली के निधन पर नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स ने शोक व्यक्त करते हुए पुण्य आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की प्रार्थना की है।