UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा जिले में 20 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल

अल्मोड़ा। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश होने की संभावना के चलते अल्मोड़ा जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार, 20 जुलाई को बंद रहेंगे। इस संबंध में मंगलवार को डीएम वंदना ने आदेश जारी किए हैं। डीएम ने बताया कि बुधवार को जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। डीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।