अल्मोड़ा। 10 अक्टूबर, सोमवार की सुबह को पीपना ग्राम प्रधान ने थाना सल्ट ने सूचना दी कि गत रात्रि में भारी बारिश होने से ग्राम पीपना निवासी लछमन सिंह 62 वर्ष पुत्र मूर सिंह अपने मकान में दब गया है। सूचना पर तत्काल थाना सल्ट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर लछमन सिंह को निकाला गया जो मृत अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा पंचायत नामा भरकर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।

भतरौंजखान क्षेत्र में मकान का आँगन ढहा
जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश से भतरौंजखान क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम मोहनरी में 01 मकान का आंगन ढह जाने की सूचना थाना भतरौंजखान पुलिस को मिली। जिस पर थाना भतरौजखान पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए मकान में रह रहे परिवारजनों को अन्यत्र सुरक्षित दूसरे घर में ठहराया गया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस हेल्पलाईन नम्बर- डायल 112 व थाना भतरौजखान के सरकारी मोबाइल पर सूचना देने हेतु बताया गया। उक्त ग्राम राजस्व क्षेत्र होने के कारण स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक को अग्रिम कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया।

Share This