UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडेय ने बच्चों से जवाहर लाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन मे आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रवक्ता डॉ0 कपिल नयाल ने जवाहरलाल नेहरू के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसीलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। इस अवसर पर संजय पांडे, टीडी भट्ट, बी0एल0 यादव, दिनेश चंद्र पपनै, डॉ0 निर्मल पंत, प्रमोद पांडेय, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, भगवत बगडवाल, मोनिका जोशी, विक्रम, संजय मेहता व हरीश तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तानिया बिष्ट ने किया।