UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नहीं हुआ समाधान तो 31 से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर

देहरादून। रोडवेज कर्मचारियों के बेमियादी चक्का जाम पर सोमवार को शासन और परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की प्रस्तावित बैठक पर सभी की निगाहें लगीं है। कल होने वाली बैठक में यदि समाधान नहीं होता तो रोडवेज कर्मचारी 31 जनवरी की आधी रात के बाद हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि परिवहन विभाग और रोडवेज प्रबंधन मोर्चा को हड़ताल से रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन एहतियात के तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे दिया है। हड़ताल को लेकर रविवार को भी दिन भर गहमागहमी का माहौल बना रहा। मालूम हो कि इससे पहले परिवहन सचिव और रोडवेज एमडी के साथ दो दौर की वार्ता बेनतीजा रही हैं।