UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

रुड़की(आरएनएस)। आढ़त कारोबारी के कर्मचारी से हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक बदमाश को लोगों ने घेर कर पकड़ लिया था। जबकि तीन बदमाश मौके फरार होने में सफल हो गए थे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाल प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि लक्सर गांव निवासी रवि राठौर पुत्र मुन्नालाल निवासी लक्सर गांव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लक्सर गांव निवासी भूषण लाल की परचून आढ़त की दुकान पर कार्य करता है। दुकान से आसपास के क्षेत्र के दुकानदार सामान लेकर जाते हैं। जिनसे वह कलेक्शन करता है। बताया कि वह रोजमर्रा की तरह रविवार को भी वह कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। लेकिन इसी बीच लक्सर सुल्तानपुर मार्ग पर बेगम पुल के निकट उसे चार बदमशों ने रोक लिया, यह बदमाश लाठी डंडों से लैस थे। उसके साथ मारपीट कर उससे पैसों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गई उस बैग में मेरा मोबाइल फोन भी था। जिसे आरोपी लेकर चले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाणा ने बताया कि रवि की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।