UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा: आप जिलाध्यक्ष सहित 08 पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। नगर निगम चुनाव को 20 दिन बाकी हैं और ऐसे में सभी पार्टियां अपना दलबल बढ़ाने में लगी हैं। अल्मोड़ा में भाजपा और कांग्रेस में इधर से उधर और उधर से इधर का मामला चालू है। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में आप के 8 नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित आप के 08 पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नगर के एक निजी होटल में हुए एक कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज आमजन लगातार कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहा है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी भी उपस्थित रहे। सदस्यता लेने वालों में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, महामंत्री लक्ष्मी दत्त शर्मा, सचिव एस आर बेग, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश काण्डपाल, तारा दत्त खुल्वे, भूपाल सिंह भाकुनी, मोहन सिंह देवड़ी आदि शामिल रहे।