UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सल्ट थाने के दरोगा पर गिरी गाज, किया लाइनहाजिर

अल्मोड़ा। सल्ट थाना क्षेत्र के विवाद के मामले में एसआई पर गाज गिर गई है। एसआई पर शराब पीकर वाहनों में टक्कर मारने का आरोप लगने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने दरोगा को थाने से हटा दिया है तथा लाइन भेज दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। सीओ रानीखेत मामले की जांच करेंगे। शुक्रवार को लोगों ने दरोगा पर शराब के नशे में वाहनों में टक्कर मारने का आरोप लगाया था। स्थानीय लोगों ने एसएसपी से भी मामले में कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी ने मामले दरोगा की लापरवाही पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की सीओ रानीखेत को दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व भी दरोगा पर भाजपा कार्यकर्ता से बदसलूकी का आरोप भी लगा था जिसके लिए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था।