UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण खत्याड़ी ग्राम सभा, बाड़ी बगीचा व चितई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही गई बातों पर विचार विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान द्वारा खेती, अमृत महोत्सव व पोस्टकार्ड के द्वारा भेजे गए पत्रों का जिक्र किया, उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में राजा नरेंद्र प्रताप सिंह ने जो कार्य किया वह अतुलनीय है शिक्षा के क्षेत्र में जय चौधरी ने 7.30 करोड़ रुपए दान देकर समाज में प्रेरणा देने का काम किया। प्रकृति से प्रेम करना हमारी संस्कृति है। कोरोना से बचाव को 4.30 करोड़ बच्चों का टीकाकरण व 1 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज लग रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान तथा लोकल से वोकल के बारे में भी बात की। कार्यक्रम में ललित लटवाल, प्रताप कनवाल, प्रकाश बिष्ट, हरीश कनवाल, आनंद कनवाल, मोहनी कनवाल, अर्जुन बिष्ट, पुष्कर कनवाल, कृष्णा पल्याल, मदन बिष्ट, शैलेन्द्र साह, दीपक कनवाल, मनीष कनवाल, हीरा कनवाल, लीला बोरा, रेखा आर्य, मनीषा बिष्ट, जगत कनवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।