UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भाजपा मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा का प्रचार जोरों पर

अल्मोड़ा। नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा का चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। शुक्रवार को अजय वर्मा व पार्षद प्रत्याशी पूजा मेहता के साथ भाजपा, युवा मोर्चा द्वारा बद्रेश्वर वार्ड के थपलिया मोहल्ले के लिंक रोड, तिलकपुर, सुनारीनौला व चंपानौला, तल्ला खोल्टा में संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार कर आमजन से संवाद किया व भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। प्रत्याशी व प्रचार कर रहे कार्यकर्ताओं ने जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया और कहा कि पार्टी जनता के साथ खड़ी है। यहाँ प्रचार में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया। इनके अतिरिक्त नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की टीमें जनता से मिलकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। प्रचार प्रसार के कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, राजीव राज गुरुरानी, लोकेश कालाकोटी, सुरेश बोरा, मनीषा बिष्ट, ललित कनवाल, विवेक वर्मा, चन्दन बहुगुणा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।