अल्मोड़ा। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहीं हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री 31 जनवरी को प्रातः 08:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से प्रस्थान कर 11:30 बजे हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेल योगासन उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। 12:30 बजे हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम से प्रस्थान कर 01:00 बजे कपड़खान पहुंचकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। 01:15 बजे कपड़खान से कोठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या राष्ट्रीय खेल योगासन उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगी प्रतिभाग


