UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

चाय की दुकान में शराब परोसते पाये जाने पर कोतवाली अल्मोड़ा/द्वाराहाट एवं दन्या पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लाॅक डाउन के दौरान द्वारा नियमों का पालन न करने वालों एवं होटल ढ़ाबों में चैकिंग एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कार्यवाही के निर्देश पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनाॅक- 23.07.2020 को कोतवाली अल्मोड़ा के चौकी एनटीडी प्रभारी संतोष देवरानी द्वारा हीरा सिंह पुत्र स्व0 नैन सिंह निवासी- ग्राम सिकुड़ा अल्मोड़ा द्वारा अपनी चाय की दुकान में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसने पर हीरा सिंह को गिरफ्तार कर धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
थाना दन्या पुलिस के उ0नि0 निखिलेश सिंह बिष्ट, का0 अशोक कुमार, का0 अनिल कुमार द्वारा दौराने चैकिंग ड्यूटी ग्राम कलौटा में पूरन चन्द्र सनवासल पुत्र स्व0 श्री देवी दत्त सनवासल निवासी- ग्राम कलौटा पो0 खेती दन्या द्वारा अपनी दुकान में ग्राहकों को शराब परोसने पर मौके से 02 बोतल व 01 आधी बोतल देशी गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया कर मु0अ0सं0- 13/2020 धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।
द्वाराहाट पुलिस द्वारा उ0नि0 हरीश प्रसाद द्वारा गोपाल सिंह पुत्र श्री मदन सिंह निवासी- ग्राम मकड़ो पो0 मनेला गगास द्वारा अपनी चाय की दुकान में ग्राहकों को शराब परोसने पर तथा मौके से डेढ़ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना द्वाराहाट में धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *