UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

चीनी मांझे से बाइक सवार घायल

रुड़की(आरएनएस)।   पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी बाबू बाइक से कांवड़ पटरी से होते हुए रुड़की जा रहा था। वह कांवड़ पटरी पर बाजूहेड़ी और कलियर के बीच पहुंचा तो वह चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। इसके बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को कलियर निजी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कराकर उसे घर भेज दिया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि बाइक चालक मांझे से घायल हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद वो घर चला गया है। चीनी मांझे की ब्रिकी रोकने के लिए कार्रवाई कर अभियान चलाया जाएगा।