UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कांग्रेस मुख्यालय में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दो साल का कार्यकाल पूरे होने पर पार्टी मुख्यालय में बुधवार को मिठाई बांटी गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चुनौतीपूर्ण समय में अपना दो वर्ष का कार्यकाल सफलता से पूरा किया है। उन्होंने लगातार सक्रियता और संघर्षशील रहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में पार्टी ने उत्तराखंड के मुद्दों को मुखरता से उठाया, साथ ही सरकार की नाकामियों को उजागर किया। करन माहरा की अगुवाई में युवाओं को पार्टी से जोड़ा गया है और उन्हें नेतृत्वकारी भूमिका भी दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी पांचों सीट जीतकर इस संघर्ष को सफल बनाया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, सूरज सिंह नेगी , अभिनव थापर, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, आनंद त्यागी, हुकुम भंडारी, सुमित्रा ध्यानी, इलियास अंसारी, अमित भंडारी, पिया थापा, संजय शर्मा, सुभाष धीमान, भूपेंद्र नेगी, पूनम कंडारी, राजेश पुंडीर, एस बी थापा, आदर्श सूद, उदय सिंह, सलीम अंसारी, शहजाद अंसारी, आलोक मेहता, अंजू भारती, मुकेश रेग्मी, रिपुदमन सिंह, अल्ताफ अहमद मौजूद रहे।