UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। उन्होंने ऋषिकेश में विजय जुलूस के दौरान अपशब्दों के प्रयोग के साथ ही रुड़की में पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक के बीच सरेआम चल रही गुंडागर्दी को लेकर गंभीर चिंता जताई। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्लेहाल चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पटरी से उतर गई है। निकाय चुनाव में सरकारी सिस्टम का जमकर दुरुपयोग किया गया। अब भाजपा से जुड़े लोग ही सरेआम गुंडागर्दी करने उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन घटनाओं की निंदा करती है। साथ ही घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, पार्षद अभिषेक तिवारी, रोबिन त्यागी, प्रमोद कुमार, मोनिका चौधरी, अर्जुन पासी, सावित्री थापा, ललित बद्री, आलोक मेहता, गौरव शर्मा, हरजीत सिंह, वीरेंद्र पवार, राम बाबू, सूरज छेत्री, प्रमोद कुमार, लकी राणा, शिवम, हरजीत सिंह, मोनिका छेत्री, वीरेंद्र बिष्ट, विनीत भट्ट बंटू, अशोक कुमार, प्रमोद अभिषेक, अर्जुन मुकिम, कामिनी, विकास पुंडीर, शिवम कुमार, अरुण बालूनी, सुनीता, विजेंद्र चौहान,अशोक कुमार मौजूद रहे।