UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

डेढ़ लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर(आरएनएस)।   झनकइया पुलिस ने 784 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को नाव घाट से पकड़ा। आरोपी नेपाल से चरस लेकर भारत में बेचने के लिए आ रहा था। थाना प्रभारी देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। नेपाल से तस्करी कर चरस भारत लेकर आ रहे आरोपी को झनकइया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि पुलिस टीक के साथ देर रात गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि वीरेंद्र उर्फ वूरू निवासी सिसैया नेपाल से चरस लेकर आ रहा है। सूचना पर उन्होंने रात साढ़े बारह बजे नाव घाट से युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक के पास से 784 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे वह भारत में बेचने के लिए लेकर जा रहा था। गौरव ने बताया कि पकड़ी गई चरस का बाजार भाव डेढ़ लाख है। युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मनोज सिंह देव, प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल चंदन सिंह, मो. इरफान शामिल थे।