UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

दिल्ली के इंजीनियर की गंगा में डूबने से मौत

ऋषिकेश(आरएनएस)। दोस्तों संग घूमने पहुंचे दिल्ली निवासी इंजीनियर गंगा में नहाते समय बह गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। आधे घंटे में घटनास्थल के पास से ही शव बरामद किया गया।लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक पंजाबी बाग दिल्ली निवासी 30 वर्षीय अमित गौतम सोमवार को अपने तीन साथियों संग ऋषिकेश घूमने पहुंचे। शाम को करीब साढ़े चार बजे सभी नहाने के लिए लक्ष्मणझूला पुल के पास पहुंच गए। जैसे ही वह गंगा में नहाने उतरे, तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते अमित आंखों से ओझल हो गए। साथियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल और आसपास गंगा में अमित की तलाश की गई। करीब आधे घंटे बाद गोताखोरों ने उनका शव गंगा से बरामद कर लिया। एसएसआई अनिल चौहान ने बताया कि अमित शारदा यूनिवर्सिटी दिल्ली में इंजीनियर थे। वह दोस्तों संग यहां घूमने आए थे। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।