UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

हरिद्वार(आरएनएस)। सिक्ख समाज के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोल गुरुद्वारा, गुरु नानक दरबार भेल, गुरु सिंह सभा, ज्वालापुर, कृष्णा नगर गुरुद्वारे में सुबह से ही श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेकने श्रद्धालुगण पहुंचे। यहां शबद कीर्तन और कथा से जत्थे रागियों ने संगत को निहाल किया। कनखल के निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे से प्रेमनगर पुल के गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी धरना स्थल तक प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारों में सुखमणि साहिब पाठ, अखंड पाठ का आयोजन कर अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने शुभकामनाएं दी। कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और कौम के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है।