UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा : जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ हुए कोरोना संक्रमित

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। अब जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ भी कोरोना संक्रमण की चपेट आ गए हैं। एहतियातन उनको आइसोलेट कर दिया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ के कोरोना संक्रमित पाए जाने से संपर्क में आये लोगों में भी कोरोना के प्रति दहशत है। गुरुवार को जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ का एहतियातन कोरोना जांच की गई। जिसमें उनके रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर डाक्टर को आइसोलेट कर दिया गया है।