UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की त्वरित कार्यशैली, पीड़ित महिला को 24 घंटे के भीतर मिली आर्थिक सहायता

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आपदा प्रभावित परिवार की समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मदद उपलब्ध कराई। ग्राम काण्डे, विकास खण्ड ताकुला की निवासी खीला देवी, विगत 09 दिसम्बर को अपने क्षतिग्रस्त आवासीय भवन से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची थीं।

प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल पटवारी को निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। त्वरित सत्यापन के बाद प्रभावित परिवार को तीक्ष्ण क्षति श्रेणी में सहायता स्वीकृत की गई। इसी क्रम में 10 दिसम्बर को उन्हें एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर राहत दी गई।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पीड़ित परिवार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अतिरिक्त आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से संस्तुति भी भेज दी है।

राहत प्राप्त होने के बाद खीला देवी ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन की त्वरित मदद से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।