UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

ड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, एम्स में भर्ती

रुड़की। घर लौट रहे युवक पर तीन युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी में कैद है। गंगनहर कोतवाली को गुलाब नगर निवासी दिलशाद ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार देररात पुत्र सोनू ड्यूटी से घर लौट रहा था। काशीपुर की आइस फैक्ट्री के पास तीन युवकों ने उसे घेर लिया। वह कुछ समझ पाता। इससे पहले ही तीनों युवकों ने मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।