UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

ई टिकट मशीन का इंटरनेट बंद करने पर होगी कार्रवाई

देहरादून(आरएनएस)।  ई टिकट मशीन का इंटरनेट और सिम बंद करने वाले कंडक्टरों पर अब कार्रवाई होगी। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने इसके आदेश कर दिए हैं। आदेश में कहा कि कुछ कंडक्टर रूट पर ई टिकट मशीन का इंटरनेट और सिम बंद कर रहे हैं, जिससे कंडक्टरों की कार्यप्रणाली पर संदेह होता है। उन्होंने चेताया कि अपरिहार्य कारणों से यदि इंटनरेट और सिम बंद करने की जरूरत पड़ती है तो इसकी डिपो के सहायक प्रबंधक से अनुमति दी जाए। यदि कोई कंडक्टर बेवजह बंद करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।