UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भाजपा करती है हरेक कार्यकर्ता की चिंता: जोशी

देहरादून(आरएनएस)।  महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय में भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस पर झंडारोहण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता समय समय पर की जाती है। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री एक चाय वाला, राज्य का मुख्यमंत्री एक फौजी का बेटा और उन जैसा सामान्य फौजी चार बार का विधायक और मंत्री बन सकता है, तो साधारण कार्यकर्ता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। हम कार्यकर्ताओं को केवल सहजता के साथ अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करते रहना है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि यह दिन बड़े सौभाग्य का है। 1980 में जब पार्टी के संस्थापकों ने इसकी नींव रखी थी तो उनके दिलों दिमाग में देश को बदलने की दूरदर्शिता थी। उनके पूर्वजों के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज भाजपा अपने स्वर्णिम काल में प्रवेश कर चुकी है। अब पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है तो सभी को आज ही अपनी अपनी भूमिका सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। टिहरी लोकसभा सीट की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि यह समय पार्टी व देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आने आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को सभी बूथों को मजबूत बनाते हुए पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराना है। टिहरी लोकसभा प्रभारी विनय रोहिला, कैंट विधायक सविता कपूर, राजपुर रोड विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विनय गोयल, विनोद सुयाल, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, बबीता सहोत्रा, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, देवेंद्र पाल मोंटी, संकेत नौटियाल, सुनील शर्मा, राजेश कंबोज, मोहित शर्मा, विनोद शर्मा, उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अवधेश तिवारी, जयपाल वाल्मीकि, विपिन खंडूड़ी, सूरज चन्द, मोतीराम, देवेंद्र बिष्ट, अर्चना बागड़ी, यास्मीन आलम खान, विशाल कुमार, तरुण जैन, सुषमा कुकरेती, पूनम ममगांई, तारा देवी, सुमित पांडे, रूद्रेश शर्मा, पंकज शर्मा, राहुल लारा, ज्योति कोटिया, अंजू बिष्ट, शहजाद खान, राहुल पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।