UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गंग नहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर घटी जल की मात्रा

हरिद्वार(आरएनएस)। गंगनहर में शुक्रवार सुबह सिल्ट की मात्रा 7500 पीपीएम से अधिक होने के बाद यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भीमगोड़ा बैराज लिंक चैनल से गंगनहर को बंद कर दिया। शनिवार को भी गंगनहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर जल की मात्रा तीन फुट तक कम हो गई। जल की मात्रा कम होने के बाद हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ा। गंग नहर में सिल्ट की मात्रा शनिवार को सुबह 10 बजे 9570 पीपीएम रिकॉर्ड हुई। दोपहर 12 बजे सिल्ट की मात्रा बढ़ कर 11450 पीपीएम दर्ज हुई। सिल्ट की मात्रा बढ़ने के कारण शनिवार को भी नहर में जल की निकासी शुरू नहीं की गई। पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद गंग नहर में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई। सिल्ट बढ़ने के बाद नहर को शुक्रवार सुबह बंद किया गया।