UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गौकशी के आरोप में महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

हरिद्वार(आरएनएस)। गौकशी की सूचना पर पुलिस ने चाणचक से एक महिला को 100 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गौकशी के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस की भनक लगने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार चाणचक एक घर में कुछ लोग गौकशी को अंजाम दे रहे थे। मुख़बिर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम के साथ छापेमारी की तो पुलिस की भनक लगते ही दो व्यक्ति घर की चारदिवारी से कूद कर भाग निकले। पुलिस ने दरवाजा खोल कर अंदर पहुची तो वहां लगभग 100 किलो प्रतिबंधित मांस पड़ा था।