UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक शादीशुदा युवक ने परिजनों की अनुपस्थिति में घर में घुसकर एक 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। सितारगंज कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बूटा सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी औदली ने एक फरवरी को उसके घर में घुसकर उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी फरार है। आरोपी शादीशुदा युवक है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर अन्यत्र रहने लगी है।