UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी

रुद्रपुर(आरएनएस)।  गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 29 वर्षीय गीता का विवाह 10 वर्ष पूर्व विनीत निवासी बंडिया वार्ड 4 किच्छा के साथ हुआ था। विनीत शादी बारातों में हलवाई का काम करता है। बताया जा रहा है कि रविवार को दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि रविवार लगभग ढाई बजे विनीत अपनी पत्नी गीता को लेकर सीएचसी पहुंचा था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनीत ने पुलिस को बताया कि वह अपने काम पर गया हुआ था। उसके बच्चे छत पर खेल रहे थे। इस दौरान गीता ने दुपट्टे के फंदे से कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। पुलिस ने गीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।