UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जौनसार बाबर के युवा लोक गीतकार दिनेश भट्ट के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

विकासनगर(आरएनएस)। युवा गीतकार दिनेश भट्ट ने 200 से अधिक जनजातीय क्षेत्र की लोक संस्कृति पर आधारित गीत लिखे हैं। उनके लिखे गीत जौनसार बावर के दर्जनों नामी लोक गायकों ने गाए हैं। दिनेश भट्ट के निधन पर जौनसार बाबर संस्कृत संवर्धन समिति व जौनसार बाबर के समस्त कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। विख्यात रंगकर्मी डॉ. नंदलाल भारती, सनी दयाल, सचिन वर्मा, अमर सिंह चौहान, दिनेश चौहान, केसर खन्ना उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।