UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जीतेंद्र बने आंकिक यूनियन के जिलाध्यक्ष

चम्पावत। सहकारिता विभाग की आंकिक यूनियन की जिला इकाई का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से जीतेंद्र तड़ागी को अध्यक्ष, बलवंत गिरी व कमल भट्ट को महामंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चम्पावत में गुरुवार को आंकिक यूनियन का गठन हुआ। कौस्तुक अधिकारी को उपाध्यक्ष, पीयूष जोशी को कोषाध्यक्ष, त्रिभुवन बिष्ट को प्रसार मंत्री बनाया गया। गणेश सामंत व सौरभ बिष्ट को प्रांतीय सदस्य जबकि भुवन बनौला व नील कमल वर्मा को संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम में सुंदर बोहरा, पंकज जोशी, नवीन जोशी, सोनम वर्मा, नितेश भाटी, किरण कुमार, भुवन कुमार, अजय सिंह, चंद्रशेखर मौनी, पवन मनराल, गिरीश चंद्र, जीवन चंद्र, सौरभ गहतोड़ी, सूरज, अनिल, दीपक, हरीश चंद्र, सुमित, मुकेश, समित बिष्ट मौजूद रहे।