UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

झूला पुल के निर्माण के लिए व्यापारी करेंगे आंदोलन

बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल ने रविवार को बैठककर झूला पुल की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई। तय हुआ कि मरम्मत के लिए जल्द प्रशासन से वार्ता की जाएगी। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो आंदोलन किया जाएगा। सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया। बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार से नगर व्यापार संघ बागेश्वर सदस्यता अभियान चलाएगा। नगर व्यापार संघ का क्षेत्र सीमा बहुत ज्यादा है, जिसमें 15 दिन का समय लग जाता है। दो साल में एक बार ही सदस्यता करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्थाई व्यापारियों का सदस्यता शुल्क 200 और अस्थाई व्यापारियों का शुल्क 1000 रखा गया है। सदस्यता शुल्क दो साल के लिए मान्य होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि झूला पुल की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन से मुलाकात की जाएगी। अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि उनका एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और दो साल का शेष है। व्यापारियों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ी जाएगी। बैठक में हेम जोशी उपाध्यक्ष, पुष्कर किरमोलिया सचिव, जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष, नवीन जोशी, मोहम्मद हसीब, विपिन साह, बब्लू जोशी, डॉ. हर्ष मेहरा, मनीष पांडे, खुशाल दानू, उदित रस्तोगी, खीम चंद्र, मदन लाल, तारा दत्त तिवारी, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।