UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

खनन को लेकर मारपीट, फायरिंग का आरोप

रुड़की। प्रतापपुर गांव में खनन को लेकर एक पक्ष के लोगों ने स्टोन क्रशर के कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों पर कई राउंड हवाई फायर करने का आरोप है। पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। एक पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पश्चिम बहनी घाट पर एक स्टोन क्रशर में कई दिनों से लगातार अवैध खनन चल रहा है। इसके चलते बुधवार रात जेसीबी चलाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से कई युवक लाठी डंडे और तमंचे लेकर मौके पर पहुंच गए और दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करने लगे। इन युवकों पर कई राउंड फायर करने का भी आरोप है। सूचना पर सुल्तानपुर और रायसी चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। स्टोन क्रशर कर्मचारी अमृतपाल के साथ कई युवकों ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।