UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती

हरिद्वार(आरएनएस)। किशोर ने बहला फुसलाकर एक किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसका पता चला। किशोरी की मां की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। एक महिला ने शहर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मोहल्ले की दुकान पर एक किशोर कार्यरत है। आरोप लगाया कि किशोर ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की तबियत बिगड़ने पर जब महिला अस्पताल ले गई तो पता चला कि वह आठ माह की गर्भवती है।