UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मोबाइल लूटने के विरोध पर अधेड़ की हत्या

नई दिल्ली। सरिता विहार इलाके में गुरुवार देर रात बदमाशों ने काम से घर लौट रहे अधेड़ की लूट का विरोध करने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद मृतक का मोबाइल और पैसे लूटकर ले गए। सरिता विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनई मलिक अपने परिवार के साथ आली विहार में रहता था। कनई मलिक जसोला विहार स्थित डीएलएफ टावर बी में रिसेप्शनिस्ट का काम करते था। गुरुवार रात को वह अपना काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित से उसका मोबाइल लूटने की कोशिश की। जिस पर पीड़ित ने उनका विरोध किया। बदमाशों ने पीड़ित से हाथापाई शुरू कर दी और झगड़े के दौरान ही आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने करीब चार वार किए और पीड़ित का मोबाइल व पैसे लूट का फरार हो गए। घायल को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और करीब 9:24 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।