हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च दोपहर को गांव का ही रहने वाला युवक उनकी लगभग 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी और किशोरी को ऐथल रेलवे स्टेशन से पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम विशाल (22 वर्ष) पुत्र धूम सिंह बताया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, किशोरी को परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी को दबिश देकर ऐथल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
पथरी क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगा ले गए युवक को पुलिस ने पकड़ा


