UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा: पांडेखोला के पास गिरी कार, थानाध्यक्ष सोमेश्वर व पुलिस टीम ने घायल कार चालक को पहुंचाया अस्पताल

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा पांडेखोला कोर्ट तिराहा के पास एक कार फिसलकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी वहां से गुजर रहे थे तो दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर तत्काल गहरी खाई में जाकर घायल चालक को रेस्क्यू कर सरकारी वाहन से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में भर्ती कराया, जिससे घायल कार चालक को समय से उपचार मिल सका। रेस्क्यू के दौरान कांस्टेबल सूरज बोरा और होमगार्ड प्रकाश डंगवाल भी मौजूद रहे।