UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

पौड़ी में कांग्रेसियों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पौड़ी(आरएनएस)।  मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट पार्क की भूमि मामले में सोमवार को पौड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। सोमवार को कांग्रेस दफ्तर से कलक्ट्रेट तक कांग्रेस ने जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट के बाहर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार ने मसूरी में यह जमीन औने पौने दामों में दे दी। कहा कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है और लिहाजा इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि वास्तिक स्थिति का पता चल सके। कांग्रेसियों ने इस दौरान जहां प्रदेश सरकार का पुलता फूंका वहीं बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के विरोध में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, पालिकासभाषद गौरव सागर, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह पंवार, राहत हुसैन, गणेश थपलियाल, राहत हुसैन, अभिषेक घिल्डियाल, मनमोहन सिंह, अनूप सिंह, कैप्टन सौकार सिंह नेगी, उपेंद्र रावत, अनिल कुमार, यशोदा नेगी, राजेश भंडारी आदि शामिल रहे।