UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

प्लाट बिक्री कर पांच लाख हड़पने का आरोप

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्लाट बिक्री में धोखाधड़ी करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में धोखाधड़ी व एससी, एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सुनीता देवी पत्नी वसुदेव सिंह निवासी ग्राम मगरसड़ा ने तहरीर में कहा है कि उसके पति वसुदेव सिंह शाहिद निवासी वार्ड तीन ने नवीन निवासी-सुईडोगरे, लोहाघाट से सम्पर्क कराया। बताया कि उसकी माता निर्मला देवी का एक प्लाट चिन्तीमझरा में है। उसे पति ने पांच लाख में प्लाट खरीद लिया। मौके पर बुनियाद डाल ली। 25 दिसम्बर 2022 को नाजवीन निवासी-वार्ड तीन उसकी रजिस्ट्रीशुदा प्लाट में निर्माण करा रही थी। विरोध करने पर बताया कि उसने सिमरजीत कौर से प्लॉट क्रय किया है। सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि नवीन, शाहिद, निर्मला देवी ने विक्रय किये प्लॉट में धोखाधड़ी की है। उनसे पांच लाख ठग लिये हैं। आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज कर रहे हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।