UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

राह चलते महिला से छेड़छाड़ में तीन नाबालिग पकड़े

देहरादून(आरएनएस)। राह चलते महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने तीन नाबलिग किशोरों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। एसओ क्लेमनटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि सोसाइटी एरिया क्लेमनटाउन क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि एक कार में सवार लड़कों ने अश्लील इशारे करने के साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। आसपास के लोगों की मदद से कार रोककर उसमें सवार लोगों को पकड़ा गया। उन पर केस दर्ज किया गया है।