UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने के लिए विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन किया प्रेषित

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा के निर्देश पर आज अल्मोड़ा के काँग्रेसजनों ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के नाम ज्ञापन भेजकर काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद की सदस्यता देशहित में बहाल करने की माँग की।
ज्ञापन में केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता रद्व करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनैतिक वैमनस्यता की भावना से ग्रस्त होकर फासीवादी एवं तानाशाही चरित्र का परिचय देकर देश की संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग किया गया। जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों से पदच्युत करना लोकतंत्र के प्रति एक बड़ा अपराध है। ज्ञापन में कहा गया है कि सत्ता प्राप्ति के लिए जनता की संवेदनाओं का शोषण करने का भारतीय जनता पार्टी का लम्बा इतिहास रहा हैं। भाजपा जब जब सत्ता में होती हैं। तो उनके स्वयं के लिए अलग नॆतिक मूल्य एंव कानून होते हैं, कोई भी विपक्षी जनप्रतिनिधि सरकार से सवाल करता हैं। तो उसे केन्द्रीय जाँच ऎजेन्सियों ईडी, सीबी आई के माध्यम से चुप करा दिया जाता हैं। काँग्रेस नेता राहुल गांधी जन सरोकारों के लिए सदन में संघर्ष कर रहे थे, देश की गरीब जनता के धन को अडानी ग्रुप को सौंपे जाने पर संसद में राहुल गांधी द्वारा पूछे सवालों पर अडानी मामलों में जेपीसी गठन करने की प्रबल माँग से बचने के लिए उनकी संसद सदस्यता को रद्द करने का कृत्य भाजपा सरकार द्वारा किया गया हैं। जिसकी काँग्रेस पार्टी कड़ी निन्दा करती हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से देशहित में संवैधानिक संरक्षक होने के नाते राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने की पुरजोर माँग अल्मोड़ा के काँग्रेसजनों ने करी।
ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार सदर कुलदीप पाण्डेय को सौंपा गया।
ज्ञापन सौपने वालों में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, जिला महिला महामंत्री राधा बिष्ट, जया जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, लीला जोशी, प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री अमन अंसारी, सुनील कर्नाटक, विक्रम बिष्ट, मोहन सिंह देवली, देवेन्द्र बिष्ट, जगदीश पाण्डेय, मंजुल मित्तल सहित अनेक काँग्रेसजन मोजूद थे।