UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

राज्य की पांच सीटों पर भाजपा का समर्थन करेगी आरपीआई

देहरादून(आरएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा को समर्थन देगी। भाजपा को जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं। ये बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले और प्रदेशा अध्यक्ष सेठपाल ने गुरुवार के इंदिरा नगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। अठावले ने कहा कि भाजपा के समर्थन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के कार्यकर्ता पांचो सीटों पर समर्थन देंगे एवं भारतीय जनता पार्टी को जिताने में योगदान देगी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी को दलित समाज एवं गरीब समाज का भी समर्थन मिलेगा। सेठपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी को विजई दिलाने में मददगार साबित होंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव संदीप कुमार, गढ़वाल मंडल सरवन कुमार, हरिश पटवाल, और संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।