UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मंगलौर में रंजिश के चलते फैक्ट्री कर्मी से मारपीट

रुड़की(आरएनएस)।  फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद तथा तीन अन्य के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। मंगलवार की शाम को वह फैक्ट्री से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। शुगर मिल के नजदीक पहुंचने पर बाइक सवार कुछ लोगों ने उसको रोक कर उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे फैक्ट्री के अन्य लोगों ने आरोपियों के चुंगल से उसे छुड़ाया। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि एक आरोपी को वह पहचानता है। जबकि तीन उसके साथी हैं। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा नामजद किए गए आरोपी हिमांशु निवासी ग्राम मुंडलाना तथा उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।