UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को आखिरकार मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 30 घंटे की मशक्कत के बाद यह सफलता हासिल की। संदिग्ध से पूछताछ चल रही है। पुलिस उस रात की सारी डिटेल्स इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को यह भी शक है कि शाहरुख खान के घर मन्नत की भी रेकी की गई थी। पुलिस को शक है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स ही बंगले तक पहुंचा होगा।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के लिए 16 जनवरी की सुबह काफी भयावह रही, क्योंकि उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में अज्ञात हमलावर घुस घए और उनपर चाकू से छह बार हमला कर दिया। इस घटना में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद इब्राहिम अली उन्हें लेकर लीलावती अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी सर्जरी हुई। जिसके बाद अब सैफ खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में अभिनेता से मिलने उनका पूरा परिवार पहुंचा। जिसमें करीना कपूर से लेकर सोहा, रणबीर कपूर, शर्मिला टैगोर और करिश्मा कपूर शामिल है।