UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सेवादल कार्यकर्ताओं ने किया ध्वज बंधन कार्यक्रम

अल्मोड़ा। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाईस्कूल चौरा कलेत में ध्वज बंधन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री सेवादल दान सिंह नेगी ने ध्वज बंधन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सीमा में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कर्नाटक ने कहा कि आज हमें संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने होंगे। युवाओं को रोजगार परक शिक्षा देने के साथ ही उन्हें नशे से दूर रखना होगा। इस मौके पर हरीश बनौला, दीपक मेहता, नवाज खान, दीपक कुमार, राजेंद्र तिवारी, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, रोहित शैली, संजय, गिरीश, राकेश बिष्ट, दीप्ति बिष्ट, हयात सिंह, जगदीश सिजवाली, महेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र अधिकारी, किशन गोस्वामी, कुंदन अधिकारी, दीपक गोस्वामी, नवनीत अधिकारी, सचिन, अमित कुमार आदि सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *