UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

स्मैक तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

रुड़की(आरएनएस)। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लंढौरा चौकी प्रभारी नवीन चौहान व उनके सहयोगियों ने लंढौरा रोड स्थित मां काली मंदिर के पास से एक युवक को 6.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब निवासी मोहल्ला किला मीठा कुआं मंगलौर बताया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।