UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सल्ट सीट उपचुनाव में भाजपा का कब्जा बरकरार, महेश जीना बने विधायक

अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। आज हुई मतों की गिनती में भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना ने जीत दर्ज की है। महेश जीना को 21874 वोट मिले तथा प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 17177 वोट मिले। बता दें कि यह सीट विधायक सुरेंद्र जीना के निधन से खाली हुई थी तथा 17 अप्रैल को इस सीट पर उपचुनाव हेतु मतदान हुआ था। महेश जीना की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

मतगणना का परिणाम-

1) गंगा पंचोली -17177
2) महेश जीना।       -21874
3) जगदीश चंद्र।      -493
4) नंदकिशोर।।        -209
5) पान सिंह।।         – 346  
6) शिव सिंह रावत।।   -466
7) सुरेंद्र सिंह।         -620
8)  नोटा।                -721
9) Rejected Votes -63