UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

तहसीलदार को खनन के फर्जी कागजात थमाने पर मुकदमा

रुड़की(आरएनएस)। तहसीलदार को फर्जी निकासी पत्र दिखाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को रोड़ी और डस्ट माल के दो मालिकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक अकरम अहमद को मामले की जांच सौंपी गई है। तहसीलदार विकास अवस्थी ने दो दिन पूर्व कलियर रोड से डस्ट और रोड़ी को मुखबिर की सूचना पर रोका था। इसके बाद तहसील टीम ने जब ट्रैक्टर ट्राली को रुकने का इशारा किया तो चालकों ने वाहनों को दौड़ना शुरू कर दिया था। इस बीच एक ट्रैक्टर ट्राली को सोलानी पुल नहर पटरी के पास पकड़ लिया गया था। जबकि एक मेहवड बाजूहेड़ी के बीच में तहसील की टीम ने रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर ट्राली का चालक चलते वाहन से अपनी जान बचाकर कूद गया था, जो इस दुर्घटना में घायल भी हुआ था। उसको तहसील की टीम उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गई थी।