UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

उत्तराखंड में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द होगी

देहरादून। कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द हो सकती है। कांग्रेस के सांगठानिक चुनाव के क्रम में सितंबर में कार्यकारी जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई थी। अब निचले स्तर पर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी क्रम में डिस्ट्रिक रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट के आधार पर पूर्णकालिक जिलाध्यक्षों का चयन अंतिम चरण में पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व से इस पर विचार विमर्श पूरा कर लिया है। अब किसी भी समय जिलाध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस के इस समय 26 सांगठनिक जिले हैं। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर जगह मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष को ही यह जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके बाद कांग्रेस में पीसीसी का गठन ही शेष बचता है। इस बीच लोक सभा चुनाव से पहले पार्टी वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान भी शुरू करने जा रही है।