UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

युवक को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार(आरएनएस)। मामूली विवाद पर युवक को बंधक बनाकर पिटाई और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राहुल कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम शिमलाना थाना बडगांव जिला सहारनपुर ने बताया कि वह एक कंपनी में चार साल से कार्यरत है। आरोप है कि 24 मई को कंपनी से उसे फोन कॉल आई। कुछ समय बाद वह कंपनी पहुंच गया, जहां दो घंटे तक उसे बैठाकर रखा गया। फिर गाली गलौज कर उसे पुलिस चौकी ले जाते समय तेजप्रताप पुत्र तेजपाल सिंह ने मारपीट कर दी और जातिसूचक शब्द भी कहे गए। डराया धमकाया गया कि शिकायत की गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि एससीएसटी एक्ट, मारपीट, गाली गलौज समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।